फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

354 मेधावियों को मिले लैपटॉप, चेहरे खिले

Sat, 24 Dec 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें हाईस्कूल के 182 तथा इंटरमीडिएट के 172 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। लैपटॉप मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कैबिनेट मंत्री ने लैपटॉप वितरण के बाद छात्र-छात्राओं से मन लगाकर आगे की पढ़ाई करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में शुक्रवार को लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने वर्ष 2015-16 के हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। संभल, असमोली व पवांसा ब्लाक के हाईस्कूल के 182 और इंटर के 172 छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिए जाने थे, लेकिन सभी लाभार्थी कार्यक्रम में नहीं आए। जो विद्यार्थी आए थे उन्हें कैबिनेट मंत्री के हाथों से लैपटॉप मिले। उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। 

कुछ छात्र-छात्राओं ने लैपटॉप मिलने के बाद ही उसे ऑन किया और चेक किया कि चल रहा है या नहीं। जबकि कुछ तो लैपटॉप मिलने के बाद उसे लेकर खुशी में झूम पड़े। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यहां जितने बच्चे बैठे हुए हैं। उनमें अधिकांश बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से है। पहले ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपने माता पिता से लैपटॉप लेने की बात करते थे उनके माता पिता के पास रुपये न होने के चलते उन्हें लैपटॉप नहीं मिल पाते थे लेकिन सरकार ने इस बात को समझा। मेधावी बच्चों तक लैपटाप पहुंचाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ माता पिता गरीब होने के चलते अपनी बेटियों को बारहवीं के बाद पढ़ा नहीं पाते थे। ऐसे में हमारी सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कन्या विद्या धन भी दिया। उन्होंने बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि लैपटॉप के माध्यम से देश विदेश में होने वाली हर गतिविधि के बारे में जान सकते है। इस दौरान डीआईओएस विनोद कुमार, एसडीएम राशिद अली खां, सुहेल इकबाल, सईद अख्तर इसराईली, चौधरी नदीम, मोहम्मद कामिल, धीरज आर्य, अब्दुल रहमान, हाजी सिराज मौजूद रहे। संचालन रविंद्र कुमार शर्मा ने किया। 

हमने बनवाया मुख्यालय, अधिकारी भी बैठेंगे जल्द
संभल। कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में लैपटॉप वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के हर जनपद का विकास किया है। संभल में भी हमनें कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमनें मुख्यमंत्री से बात करने के बाद संभल के मुख्यालय का शिलान्यास कराया। अब जल्द ही मुख्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा और अधिकारी भी पवांसा में बैठने लगेंगे। मुख्यालय का निर्माण शुरू होगा तो फिर क्षेत्र का भी विकास होगा।

क्षेत्र की चार सड़कों का किया शिलान्यास 
संभल। कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने लैपटॉप वितरण समारोह में क्षेत्र की पांच सड़कों का भी शिलान्यास किया। यह सड़कें गांव अतौरा, फिरोजपुर, चंदायन, बैटला में बनेगी। कैबिनेट मंत्री ने शिलान्यास करने के बाद अपने द्वारा कराए विकास कार्यों की जानकारी दी।  बोले मेेधावी इस समय पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा की भी बहुत जरूरत है। इस महंगाई के दौर में लैपटॉप लेना संभव नहीं था लेकिन सरकार ने लैपटॉप दे दिया है। - आंचल, उपकारक इंटर कालेज भवालपुर 
कई माह पहले लैपटॉप के लिए फार्म भरवाए गए थे। लैपटॉप मिलने में देरी हुई तो चिंता होने लगी लेकिन अब लैपटॉप मिल गया है। अब बहुत खुशी हो रही है। - हिमांशु, उपकारक इंटर कालेज भवालपुर 
लैपटॉप मिलना बहुत खुशी की बात है। मैं लैपटॉप के माध्यम से कंप्यूटर की शिक्षा भी प्राप्त कर लूंगी। प्रदेश सरकार ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा किया। - टीना, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज, सतुपूरा  
सपा सरकार ने छात्र-छात्राओं को आगे पढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। बहुत से छात्र-छात्राओं के पास लैपटॉप नहीं थे लेकिन अब सरकार ने लैपटॉप देकर हमें खुश कर दिया।
विज्ञापन

मानसी गुप्ता, जेएलएम इंटर कालेज, हजरतनगर गढ़ी 
लैपटॉप मिलने के बाद बहुत खुशी हो रही है। मैं इससे अपने सपनों को साकार करूंगी। - हिना कौसर, फैज गर्ल्स इंटर कालेज।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें