फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 33 नए लोगों संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर 849

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जनपद में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 33 नए लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि इनमें से 20 कोरोना संक्रमित रैंडम सैंपलिंग की जांच में सामने आए हैं। यह प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में रैंडमली सैंपल देने वाले संभल के सिरसी निवासी 31 वर्षीय युवक, मोहल्ला कोट ईस्ट निवासी 24 वर्षीय युवक, चंदौसी की गुरु तेग बहादुर कालोनी निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, पंजाबी कालोनी निवासी 43 वर्षीय महिला, उनकी 13 वर्षीय बेटी, चंदौसी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, उनकी 61 वर्षीय पत्नी, मोहल्ला शिवपुरी निवासी 40 वर्षीय महिला, मोहल्ला कैथल गेट निवासी 40 वर्षीय महिला, जुनावई ब्लाक के गांव धनीपुर निवासी 45 वर्षीय महिला, ब्लाक गुन्नौर के गांव बघाऊ निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, इसी गांव के 30 वर्षीय युवक, उनके 26 वर्षीय, दूसरा 24 वर्षीय भाई, चंदौसी के मोहल्ला घास मंडी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, आवास विकास कालोनी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, संभल की मुंसिफ रोड निवासी 47 वर्षीय कोरोना की जांच में संक्रमित मिले हैं।
इनके अलावा संक्रमित लोगों के संपर्क में आने अथवा लक्षण दिखाई देने पर कराई जांच में बहजोई के मोहल्ला होली चौक निवास 60 वर्षीय महिला, इसी मोहल्ले की 20 वर्षीय युवक, उसका 17 वर्षीय भाई, इसी मोहल्ले के 50 वर्षीय गल्ला व्यापारी, सात वर्षीय बेटा, उनके 35 वर्षीय भाई, चंदौसी के मोहल्ला मोती निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सात वर्षीय बालक, पंजाबी कालोनी निवासी 40 वर्षीय महिला, आवास विकास कालोनी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, पुष्प विहार निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, रजपुरा ब्लाक के गांव नंगला चतुर्भानपुर निवासी 19 वर्षीय युवक, गवां निवासी 15 वर्षीय किशोर कोरोना की जांच में पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा प्राइवेट लैब से जांच कराने वाले चंदौसी की सुभाष रोड निवासी 77 वर्षीय वृद्ध, संभल के हयातनगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें