फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे चौधरी ने किसानों के मुद्दों के साथ चलाए सियासी तीर, गठबंधन को बताया बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तीसरे चरण का मतदान नजदीक आते ही जातिगत आधार पर मतदाताओं को साधने का काम शुरू कर दिया है। जिससे चुनाव में जाति के आधार पर भी समर्थन मिल सके। इसी क्रम में गठबंधन प्रत्याशी डा. शफीकुर्रहमान बर्क के समर्थन में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुनावी सभा संबोधित की। उन्होंने सीधा किसानों के मुद्दों को लेकर बातचीत की। किसानों की बदहाली का जिम्मेदार भाजपा को बताया। जाट समाज के लोगों को गठबंधन प्रत्याशी का समर्थन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील के गांव भदरौला में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गठबंधन प्रत्याशी डा. बर्क के समर्थन में किसानों और जाट समाज के लोगों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच वर्ष पहले किसान को जो फसल के दाम मिल रहे थे वह भी कम कर दिए। किसानों का करोड़ों रुपया मिलों पर उधार है। वह अब तक नहीं मिला।
किसान कर्ज में जिंदगी बीता रहा है। वादे को याद दिलाते हुए बोले कि इन्होंने गन्ना भुगतान का वादा अब तक पूरा नहीं किया तो आगे क्या उम्मीद कर रहे हो। अनुसूचित समाज पर बोलते हुए कहा कि देश और समाज के सबसे कमजोर तबके को देश में दुश्मन बनाया जा रहा है। आरक्षण के नाम पर बदनाम कर रहे हैं। अन्य लोग दुश्मन की निगाह से देख रहे हैं। जबकि उन्हें आरक्षण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति को कमजोर करने का काम किया है। इसलिए इस चुनाव में जवाब देना जरूरी है।
विज्ञापन

किसानों के हित में बोलते हुए कहा कि चौधरी साहब यानी चौधरी अजीत सिंह ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में 45 मिलों की स्थापना कराई है। किसानों के हित में राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेंगे। करीब 20 मिनट के संबोधन में किसान और जाट समाज के लोगों को गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में आने की बात कही। वहीं गठबंधन प्रत्याशी ने राष्ट्रीय लोकदल के दिग्गज नेताओं की जमकर तारीफ की।
प्रत्याशी कुछ देर के लिए ही चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे थे। जनसभा समाप्ति के बाद जयंत चौधरी ने रोड शो किया। वह अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ कई गांव पहुंचे। जगह-जगह रोककर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान वह गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, बसपा जिलाध्यक्ष संसार सिंह, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें