फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबराला में ट्रांसफॉर्मर फुकने से बिजली बाधित, धनारी में भी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। बारिश से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया, इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत बाद विभाग ने ट्रांसफार्मर तो सही करा दिया, लेकिन विद्युत कटौती जारी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को हुई झमाझम बरसात के दौरान मुख्य बाजार में रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस कारण करीब दो सौ घरों में अंधेरा छा गया। इसकी शिकायत विभाग के कर्मचारियों की गई, जिसे अनसुना किया गया। टोल फ्री नंबर पर शिकायत के एक दिन बीत जाने के बाद ट्रांसफार्मर बदला जा सका। बावजूद इसके शनिवार को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ा। इसके अलावा कस्बा धनारी के बिजली घर से संचालित होने वाले 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। शनिवार की रात को लो वोल्टेज की समस्या से रुला दिया। रविवार को विद्युत आपूर्ति को सही कराया गया। अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि धनारी की बिजली सप्लाई सही कराने के लिए एसडीओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें