धनारी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला में छापा मार कर एक घर से चार जुआरी पकड़े। जुआ में 3240 रुपये बरामद किये।
सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गढी बिचौला में एक घर में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। एसआई लईक अहमद ने फोर्स के साथ घर की घेराबंदी कर चार जुआरी मौके से जुआ खेलते हुए पकड़ लिए। पुलिस ने जुआ से फड़ से 32 सौ 40 रुपये बरामद कर सील कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष इल्म सिंह ने बताया कि इसरार अहमद, हसरत खां, आलम, कल्लू निवासी गढ़ी बिचौला को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।