धनारी। थाना क्षेत्र के भागनगर उर्फ मनिहार नगला में करंट की चपेट आने से भैंस की मौत हो गई। वहीं, एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, भाकियू ने बिजली घर का घेराव कर मुआवजे की मांग की।
थाना भागनगर उर्फ मनिहार नगला हरनारायन पुुत्र अजीराम के घर में बुधवार को करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसी समय बर्तन साफ कर रही 16 वर्षीय गायत्री गायत्री भी करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर भी जब बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश दौड़ गया। भाकियू ने बिजलीघर का घेराव कर मुआवजे की मांग की। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है। जेई ओमप्रकाश, एसडीओ विनोद कुमार, एसआई कमलेश सिंह थानाध्यक्ष इल्म सिंह वार्ता करने को पहुंचे, लेकिन वार्ता सफल नही हो सकी। इसके बाद भाकियू ने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान भूरे, जीत पाल, रामौतार, राम निवास, मनवीर, महेश, दुर्गपाल कुशवाह, वीरेश, रोहदास, सतीश चन्द शर्मा, कल्यान, महावीर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।