फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस जांच पड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली। थाना क्षेत्र के गांव मांडली व उसकी मढ़ैया के बीच से गुजर रहे बोलेरो में सवार एक परिवार के सदस्यों ने अपने साथ लूट की वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के मांडली गांव के रफीक पुत्र अतीक अपनी पत्नी नोसावा, पिता अतीक और बहन को साथ लेकर अपनी ससुराल सिसौना से दावत खाकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि उन्हें दो बाइक पर सवार छ अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। जिनसे पांच हजार रुपये और दोनों महिलाओं से लगभग एक लाख रुपये के जेवर लूट लिए। नखासा व असमोली थाना क्षेत्र के बार्डर पर हुई घटना के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। इसके बाद नखासा पुलिस मौके पर पहुंची बाद में असमोली पुलिस को बुलाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामला मारपीट प्रतीत हो रहा है। चूंकि लूट का आरोप लगा है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें