संभल। जिले में संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। मरीज मिलने की दर कभी कम और कभी ज्यादा हो रही है। लेकिन पूरी तरह थम नहीं रही। जिससे संक्रमण पर काबू पाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की मंशा के अनुसार लॉकडाउन हो नहीं रहा है और प्रशासन और पुलिस पूरी तरह पालन नहीं करा रहे। यही कारण हैं जो लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
रविवार को 309 नए मरीज मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 1672 हो गई है। कुल 115 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इसमें 70 मौतें कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही हुई हैं। हालांकि रविवार को 231 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। संक्रमण की रफ्तार जितनी तेजी से बढ़ रही है उतनी ही तेजी से स्वस्थ होने की भी दर है। इससे उम्मीद है कि संक्रमण पर रोकथाम हो सकती है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण पर अंकुश लग रहा है। लोगों की जागरूकता बनी रहे तो संक्रमण प्रसार की चैन तोड़ी जा सकती है। इसलिए लोग घरों में रहें और आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलें।