फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के 300 घरों में गंदे पानी की आपूर्ति

Thu, 21 May 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना में पिछले आठ महीने से 300 घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायत नगर पालिका में कई बार की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं कराया गया है। लोगों का कहना है कि करीब एक हजार लोग इस गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। भीषण गर्मी के दौरान पानी दूसरे स्थान से लाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संभल-बहजोई रोड पर हयातनगर बिजलीघर के पास पाइपलाइन लीकेज है। लाडम सराय मोहल्ले में भी पाइप लाइन फटी हुई है। काफी समय से यह फटी हुई है और पुरानी भी हो गई है। इस कारण जलापूर्ति मुश्किल हो रही है। यह पाइपलाइन नालों के किनारे से गुजर रही है।
फटा होने के कारण वहीं से पानी दूषित होने की संभावना है। लोगों का दावा है कि शुरुआती समय में पानी पीने लायक तो दूर की बात, किसी भी काम में लाने लायक नहीं होता है। काफी देर तक उसे खुला छोड़ना पड़ता है। इसके बाद पानी कुछ साफ हो पाता है। नगर पालिका में जल निगम के अवर अभियंता खुद इस बात को मानते हैं कि पाइप लाइन कई जगह फटी हुई है। जर्जर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें