फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसोड़ा में लापरवाही पर मढ़न चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 15 Aug 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 असमोली के भैंसोंड़ा गांव में मदरसे का नया द्वार बनाए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया मढ़न के चौकी इंचार्ज तथा गांव के बीट कांस्टेबिलों को जिम्मेदार माना है। इन पर समय से अधिकारियों को सूचना न देने तथा ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है। पुलिस अधीक्षक सभाराज ने चौकी इंचार्ज संजय सिंह और बीट कांस्टेबिल प्रशांत कुमार तथा अंतिम चौधरी को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


असमोली के भैंसोड़ा गांव में 9 अगस्त को मदरसे में नया दरवाजा लगवाने का मामला प्रकाश  में आया था। हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध किया लेकिन चौकी इंचार्ज ने इस विवाद  की कोई जानकारी सीओ, एएसपी व अन्य उच्चाधिकारियों को नहीं दी। पुलिस  अधीक्षक सभाराज यादव ने दरोगा संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर  दिया है। 

वहीं, भैंसोड़ा में गुरुवार को मदरसे के गेट को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद शुक्रवार को दिन भर गांव में चौकसी रही। पुलिस बल तैनात रहा। उधर, बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनेटा गांव में धर्मस्थल के निर्माण के मामले में पुलिस ने कार्य रुकवाकर मौके पर पीएसी तैनात कर दी थी। तीसरे दिन भी स्थिति ज्यों की त्यों ही रही।
विज्ञापन


अलग-अलग मामलों में पांच पुलिसकर्मी और हुए निलंबित
चंदौसी/बहजोई। गुन्नौर थाने के मुख्य आरक्षी चंद्रपाल सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को अलग-अलग मामलों में निलंबित किया गया है। इसमें एक मामला बबराला में शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता का  है। इसमें आरक्षी विनोद कुमार को भी निलंबित किया गया है।

पीआरओ ने बताया कि इसके अलावा पुलिस लाइन में लाइन मुख्य आरक्षी अनिल कुमार को गैरहाजिर होने के आरोप में निलंबित किया गया है। इसके अलावा कांस्टेबल वेदपाल व विभू चौधरी को भी निलंबित किया गया है। यह दोनों क्रमश:बिजनौर व अमरोहा से स्थानांतरित होकर संभल जिले में आए थे लेकिन तब से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें