फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेश्ान में फंसे 3 मजदूरों को बचाया

Thu, 04 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चिमनी से मजदूरों को नीचे उतारती क्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आंधी बुधवार को असमोली में स्थित डीएसएम ग्रुप की चीनी मिल में आफत बनकर आई। आंधी देख मिल की चिमनी से मजदूर उतर ही रहे थे कि, जीना टूट गया। चीनी मिल की 40 मीटर ऊंची चिमनी में तीन मजदूर फंस गए। सूचना पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस के साथ प्रबंधन को भी सूचना दी गई। इस बीच बुलाई गई 45 मीटर ऊंचाई तक काम करने वाली हाइड्रोलिक क्रेन से किसी तरह मजदूरों को सकुशल उतरा गया। ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा, तब तक सबकी जान पर बनी रही। तीनों के उतरने के बाद लोगों की जान में जान आई।

बुधवार को शाम करीब छह बजे आंधी चलने लगी।  आंधी के वक्त डीएसएम शुगर मिल असमोली के परिसर में निर्माणाधीन चिमनी में आठ मजदूर काम कर रहे थे, हवा का रुख देख मजदूरों ने चिमनी के सहारे खड़े लोहे के जीने से उतरना शुरू कर दिया। पांच मजदूर उतर गए। इसी बीच अचानक लोहे का जीना टूटकर गिर गया।
विज्ञापन


चिमनी के ऊपर मौजूद तीन मजदूर झारखंड के सरोजनाथ मांझी, सोमनाथ मांझी और लक्सर के चांद मोहम्मद फंसे रह गए। जैसे ही यह खबर मिल प्रबंधन को मिली, तत्काल पुलिस और दमकल को खबर दी गई। संभल से दमकल पहुंची।

असमोली पुलिस और मिल प्रबंधन ने क्रेन का इंतजाम कराया। मेरठ से भी क्रेन बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन इससे पहले 45 मीटर ऊंचाई तक काम कर सकने वाली क्रेन मिल गई। इसमें एक झूला बनाया गया जिससे एक मजदूर को इस झूले में बैठाकर ट्रायल लिया गया। जब दस फुट तक झूला क्रेन के सहारे सकुशल चला गया तो उस झूले को ऊपर तक भेजने का निर्णय लिया गया।

झूले में एक मजदूर को बैठाया गया, जो क्रेन को डायरेक्शन देता रहा। असमोली के थाना प्रभारी कुंजबिहारी मिश्र ने बताया कि दो घंटे तक चले रेक्क्यू में तीनों मजदूरों की जान सकुशल बच गई। लेकिन जब तक मजदूर उतर नहीं पाए थे तब तक उनकी जान को खतरा था। लेकिन अच्छी बात रही कि सभी मजदूरों की जान बच गई। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने की भी खबर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें