संभल। जिले में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2828 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा 427 चर्म रोगी रहे। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 36 डॉक्टरों और 122 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1128 पुरुषों, 1070 महिलाओं ओर 630 बच्चों का उपचार किया। बुखार के 256, चर्म रोग के 427, दमा के 307, मधुमेह रोग के 77, नेत्र रोग के 16, उच्च रक्तचाप के 63 तथा रोगों के मरीज रहे। बुखार को लेकर 74 मरीजों की मलेरिया और 24 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही।
इस दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 165 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 231 आभा आईडी बनाए गए। डीएम के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत 242 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श भी दिया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।