फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हार्टअटैक से 27 वर्षीय निजी बैंक के कर्मचारी की मौत

Tue, 31 Oct 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी निशांत गुप्ता (27) पुत्र राजेंद्र गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह चंदौसी स्थित एक निजी बैंक की शाखा में कर्मचारी थे। परिजनों के अनुसार निशांत गुप्ता के सीने में शनिवार की रात अचानक दर्द हुआ था। परिजनों ने संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि निशांत गुप्ता ने पहली बार सीने में दर्द होने की बात कही थी। जबकि चिकित्सक ने बताया कि यह तीसरा अटैक हुआ है। बताया कि युवक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो महीने पहले ही बैंक की नौकरी शुरू की थी। मां रेनू गुप्ता बेटे की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें