फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मनचले युवक को युवती ने चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/बबराला। बबराला अनूपशहर मार्ग पर एक मनचले युवक को युवती के ऊपर भद्दा कमेंट करना भारी पड़ गया। युवती ने सरेराह आरोपी की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। भीड़ को एकत्रित होता देख युवक अपनी बाइक स्टार्ट कर वहां से खिसक लिया।
विज्ञापन

बबराला क्षेत्र के गांव निवासी युवती कस्बे में सामान लेने आई थी। वह बाजार से सामान लेकर साइकिल से वापस जा रही थी। बबराला अनूपशहर मार्ग पर एक बाइक सवार युवक, साइकिल सवार युवती को देखकर उसके नजदीक आया और भद्दे कमेंट्स करने लगा। जिस युवती को गुस्सा आ गया और उसने अपनी साइकिल खड़ी करके बाइक पर बैठे युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी।
युवती की गुस्सा को देखकर मनचले युवक के होश उड़ गए और वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। युवती द्वारा बाइक सवार की पिटाई करते देखा राहगीर भी मौके पर रूकने लगे। तो मनचला भीड़ को एकत्रित होता देख अपनी जान बचाने के लिए बाइक स्टार्ट कर भाग गया। युवती बबराला के बाजार से सामान खरीद कर अपने गांव को वापस जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें