फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रांसफार्मर खराब होने से 25 गांव अंधेरे में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर के बिजलीघर का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण करीब 25 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं दूसरे उपकरण भी शोपीस बने रहे। मंगलवार की रात विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने के काम में जुट रहे। बुधवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरदराज से पानी लाते देखे गए।
विज्ञापन

बहजोई स्थित बिजलीघर पर रखा 10 एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर रविवार की शाम 7 बजे करीब खराब हो गया। पहले तो ट्रांसफार्मर को स्थानीय स्तर पर ही ठीक करने का प्रयास किया गया। बाद में दूसरे नगर से टीम बुलाई गई। टीम ने जांच-पड़ताल के बाद ट्रांसफार्मर को पूरी तरह से खराब घोषित कर दिया। इसके चलते ग्रामीण इलाकों के बहापुर, रायपुर, नॉर्थ व साउथ आदि फीडरों के जुड़े गांवों में रविवार व सोमवार की रात में अंधेरा छाया रहा। इसके अलावा इन इलाकों में सबसे बड़ी किल्लत पानी की रही।
लगातार कई घंटे बिजली न आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। रात के समय घरों में अंधेरा छाया रहा। पानी की किल्लत रही। मजबूरी में जनरेटर चलाकर पानी की किल्लत को दूर किया गया। इसके अलावा बिजली न होने से मच्छरों का प्रकोप भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

उपेंद्र गुप्ता, निवासी गांव रंपुरा, बहजोई।

बिजली न मिलने से पानी नसीब नहीं हो सका है। कुछ नलों पर ही पूरा गांव निर्भर है। नलों से भी पानी ठीक से नहीं मिल रहा है। पानी की किल्लत से सभी परेशान हैं। पशुओं को भी पानी पिलाने दूर नल तक ले जाना पड़ रहा है। बिजली मिले, तो पानी की किल्लत से राहत मिल सकेगी।
रामवीर सिंह, निवासी गांव बहजोई देहात।

बिजली खराब होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है। पशुओं चोरी आदि का खतरा भी बना रहता है। वहीं सबसे बड़ी समस्या पानी की है। पानी की किल्लत के चलते ग्रामीण परेशान हैं। दूसरे उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। सरकारी नलों से ही पानी की पूर्ति की जा रही है।
गिरिराज किशोर, ग्राम प्रधान, गांव श्रीनगर कनेटा निकट बहजोई।

मेरठ से आई टीम ने जांच-पड़ताल कर ट्रांसफार्मर को बताया खराब
विद्युत उपकेंद्र पर रखे ग्रामीण फीडर के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में रविवार की शाम करीब सात बजे खराबी आ गई थी। जेई जयवीर सिंह ने बताया कि इसके चलते पहले तो ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया गया। बाद में सोमवार को मेरठ की टीम ने आकर जांच-पड़ताल की और ट्रांसफार्मर को खराब घोषित कर दिया। इसके बाद विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए नए ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मांगी गई। स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार की रात 2 बजे करीब ट्रांसफार्मर आ गया। अब क्रेन के माध्यम खराब ट्रांसफार्मर को हटाया गया है और नए ट्रांसफार्मर को लगाया जा रहा है। मंगलवार की रात नए ट्रांसफार्मर को चार्ज किया जाएगा। चार्ज होने के बाद ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें