फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर जसकोली और चौधरी सराय बने हॉट स्पॉट, संख्या 25 पहुंची

विज्ञापन
संभल का चौधरी सराय बना हॉट स्पॉट। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। जिले में सैदपुर जसकोली और चौधरी सराय नए हॉट स्पॉट बन गए हैं। अब जिले में हॉट स्पॉट की संख्या 25 पहुंच गई है। जिले में अब तक 29 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। सूची चार हॉट स्पॉट से बाहर हो गए हैं। सबसे पहला हॉट स्पॉट सरायतरीन के भूड़ा मोहल्ले में बना था। जो अब कोरोना के हॉट स्पॉट की सूची से हट चुका है।
विज्ञापन

संभल के दीपासराय और गुन्नौर के रेवाड़ा और रजपुरा को भी हॉट स्पॉट सूची से हटाया गया है लेकिन इन स्थानों पर अभी पुलिस की निगरानी जारी है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह का कहना है कि निषेधाज्ञा पूरे जिले में लागू है। इसलिए प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पुलिस की निगरानी रखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सैदपुर जसकोली और चौधरीसराय को कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद शनिवार को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। इससे पहले संभल का नईसराय, गुन्नौर अब्दुल हई तरफरी, मेहुआ हसनगंज, बेहटा साहू, चंदनकटीमौजा, रजवाना, शहबाजपुराखुर्द, असमोली, जाफरपुर, परतापुर, चंदौसी में सुभाष रोड और आवास विकास कालोनी, असमोली का गांव दारापुर, सेवड़ा जसरथनगला, शहबाजपुर कला, बहजोई का पाठकपुर, संभल का लोधीसराय, एचोड़ा कंबोह, नई बस्ती, गुन्नौर का अकबरपुर, जगन्नाथपुर, चंदौसी का गांव रहोली, जुनावई ब्लाक का सिमरई गांव हॉट स्पॉट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें