फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगेंगे 23.71 लाख पौधे

Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शासन ने जिले में पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बार 23.71 लाख पौधे रोपे जाएंगे। यह लक्ष्य वन विभाग कई दूसरे विभाग के सहयोग से पूरा करेगा। बीते सत्र की तुलना में इस बार का लक्ष्य 76.20 हजार कम है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर साल वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया जाता है। जिससे वातावरण शुद्ध और हराभरा रहे। इसके लिए शासन से लक्ष्य निर्धारित होता है। जिसे विगत कई वर्षों से वन समेत अन्य विभागों के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। शासन से इस बार भी पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बार 23.71 लाख पौधे रोपे जाएंगे। विगत वर्ष 24.47 लाख पौधे लगाने लक्ष्य था। वन विभाग ने लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद की 13 नर्सरियों में अलग-अलग किस्म के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें छायादार, फलदार और औषधि प्रजाति के पौधे हैं। बरसात शुरू होते ही विभाग अभियान चलाकर पौधरोपण कार्यक्रम शुरू कर देगा।
यह विभाग करेंगे लक्ष्य पूरा करने में सहयोग
शासन से मिले पौध रोपण के लक्ष्य को वन एवं वन्य जीव विभाग, पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, पशु पालन, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्रावधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग, उद्यान विभाग, गृह विभाग के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें