संभल। हिंद इंटर कॉलेज, संभल के मैदान पर बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय क्रिकेट (अंडर-17) और (अंडर-19) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ट्रायल के बाद जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 23 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। जनपदीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के बाद मंडलीय के लिए चयनित हो जाएंगे।
संकुल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू मैमोरियल इंटर कॉलेज सिरसी, जेडयू इंटर कॉलेज सरायतरीन की जूनियर व सीनियर टीमों ने प्रतिभाग किया। हिंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीके खन्ना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद (अंडर-17) टीम के सदस्य खिलाड़ी कोहिनूर, आतिफ, हुसैन रजा, मोहम्मद अयान, बिलाल, सौरभ, मोहम्मद आजम, अदनान, सुबहान, जैद, अब्दुल आहद और (अंडर-19) टीम के सदस्य खिलाड़ी हंसराज, अब्बास, मोहम्मद सालिम, वशर, अजीम, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद सुबहान, मोहम्मद जीशान, मोअज्जम, विदित, विनय चयनित किए गए। इस दौरान खेल प्रशिक्षक सचिन शर्मा, मारिजुल इस्लाम, दिवारीलाल, सरताजुल स्लाम, ललित कौशिक, कुलदीप राज आदि मौजूद रहे।