फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 70 करोड़ रुपये से 23 किमी लंबा मार्ग होगा चौड़ा

Thu, 03 Apr 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से संभल जिले में काम शुरू हो गए हैं। धर्मार्थ कार्य योजना के अंतर्गत संभल जिले में पाठकपुर-फरीदपुर से कैलादेवी और शकरपुर के बीच 23 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण को शासन से मंजूरी मिली है। पीडब्ल्यूडी ने इस पर 70 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।
28 मार्च, 2023 को असमोली विधानसभा क्षेत्र से सपा की विधायक पिंकी सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा के गांव पाठकपुर से मां कैलादेवी धाम को जोड़ते हुए संभल-अनूपशहर राजकीय मार्ग तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य की मांग की थी। कई बार सदन में इसे मुद्दे को उठाया। बताया कि इस मार्ग पर पड़ने वाले बढ़ौरिया, चकरपुर मेमरी और कैलमुंडी में बाईपास का निर्माण कार्य हो रहा है, जो अन्य जिला सड़क का हिस्सा है। करीब 23 किलोमीटर के इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो जाने से इन गांवों के लोगों को आसानी होगी। दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से बेहद उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसे लेकर कार्ययोजना तैयार की और स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद मंजूरी मिली है। शासन के अनुसचिव शिव कुमार ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर मंजूरी के बाबत जानकारी दी है। जिसमें बताया कि 23 किलोमीटर के कुछ अधिक इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में 70.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि की मंजूरी के साथ 7.65 करोड़ रुपये व्यय के लिए अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। जिनसे निर्माण कार्य की शुरुआत हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें