फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंगनबाड़ी बर्कर के खाते से 2.27 लाख निकाले

Tue, 02 Jul 2024 05:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बटौआ निवासी आंगनबाड़ी बर्कर मीना के खाते से विड्रॉल के माध्यम से 2.27 लाख रुपये का निकाल लिए। रविवार को मोबाइल फोन पर मैसेज पहुंचने पर पीड़िता को जानकारी हुई। सोमवार को पीड़िता ने बैंक पहुंचकर जानकारी की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। सूचना पुलिस पहुंची तो बैंक प्रबंधन ने चार दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी बर्कर मीना ने बताया कि उनका खाता आर्य समाज रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में है। बताया कि उसके खाते से 18, 19, 21, 25 और 27 जून को विड्रॉल के माध्यम से 2.27 रुपये निकाले गए हैं। एक बार में 40 हजार रुपये निकाले हैं, जबकि बाकी 49-49 हजार रुपये का विड्राॅल किया गया है। उनका मोबाइल खराब होने की वजह से खाते का रुपये निकाले जाने का पता नहीं चल सका। रविवार को मोबाइल सही कराने के बाद खोला तो बैंक से रुपये निकाले जाने का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। रविवार को अवकाश के चलते बैंक बंद थी। जिसकी वजह से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार को उन्होंने बैंक पहुंचकर रुपये निकाले जाने की जानकारी करनी चाही तो बैंक प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी बैंक पहुंच गई और मामले की जांच की। जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने चार दिन का समय मांगा है। कार्यवाहक शाखा प्रबंधक चेतन शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें