संभल। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में संभल में स्थित कार एजेंसी के दो कर्मचारी, बाइक एजेंसी के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिले में कुल 14 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2126 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आईसोलेट करने में लगी है।
बुधवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में संभल ब्लाक के गांव अडोला माफी 60 वर्षीय वर्षीय, संभल ब्लाक के गांव अम्हेटा निवासी 28 वर्षीय युवक, चंदौसी के गांव कैथल निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, गांव निवासी 25 वर्षीय महिला जांच में कोरोना संक्रमित मिली हैं। संभल में स्थित एक कार एजेंसी का 27 वर्षीय कर्मचारी, इसी एजेंसी का 18 वर्षीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है।
संभल एक दुपहिया वाहन एजेंसी की 30 वर्षीय महिला कर्मचारी, इसकी एजेंसी का 40 वर्षीय कर्मचारी, संभल निवासी 40 वर्षीय युवक, इसी एजेंसी का 30 वर्षीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। संभल निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति, संभल निवासी 45 वर्षीय महिला, संभल निवासी 27 वर्षीय युवक, संभल निवासी 37 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को आईसोलेट किया जा रहा है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजनों, उनके संपर्क में आए पड़ोसियों को चिन्हित करने में लगी है। सूची बनाकर उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी।