फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जनपद में तेजी के साथ कोरोना संक्रमण फैल रहा हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 11 संक्रमितों की रैंडम सैंपलिंग हुई थी, आठ लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं और तीन ऐसे लोग है, जिनके सैंपल अन्य बीमारी के दौरान लिये गए थे।
विज्ञापन

गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में संभल के संभल के मोहल्ला डूंगर सराय निवासी युवक की सोमवार को जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। युवक के परिजनों की जांच कराने पर गुरुवार को आई रिपोर्ट में युवक के 55 वर्षीय मां, 26 वर्षीय भाई, 20 वर्षीय बहन, 45 वर्षीय चाचा, 40 वर्षीय चाची, 22 वर्षीय चचेरा भाई, 20 वर्षीय चचेरी बहन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा संभल में रैंडम सैंपल से निजी लैब में जांच कराने वाले बरेली सराय निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सरकारी लैब से रैंडम सैंपलिंग से हुई जांच में संभल के मोहल्ला ठेर निवासी 50 वर्षीय महिला, असमौली स्टेट बैंक निवासी के 28 वर्षीय कर्मचारी, बहजोई में चितौरा रोड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी के गांव गुमथल निवासी 38 वर्षीय युवक, गांव खेडा खास 50 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी निवासी 52 वर्षीय महिला, मोहल्ला खुर्जा गेट निवासी 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी 25 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, मोहल्ला सरायतरीन निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय किशोर, संभल ट्रेजरी निवासी 31 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित मरीज रैंडम सैंपलिंग की जांच में सामने आ रहे हैं, जबकि संक्रमित के संपर्क में आने से बीमार होने वालों की संख्या कम है। रैंडम सैंपलिंग से हुई जांच का विभाग सोर्स नहीं तलाश पा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। लोगों के अंदर भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें