फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनारी में कड़ाके की ठंड से गरीब वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। कड़ाके की सर्दी में एक गरीब वृद्ध मौत हो गई है। गरीबी का आलम यह था कि उसके पास एक ही चादर थी। जिसे आधा ओढ़ता था और आधा बिछा लेता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धनारी थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर विद्युत उपकेंद्र के सामने बने एक कमरे में एक वृद्ध का शव मिला। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर धनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध की शिनाख्त कृष्ण कुशवाहा (65) निवासी जुनावई थाना गुन्नौर के रूप में हुई। बताते हैं कि वृद्ध की इकलौती बेटी सीमा की शादी ऋषिपाल सिंह के साथ डेढ़ साल पहले हुई थी। वृद्ध गरीबी की जिंदगी जी रहा था। किसी तरह उसने अपनी बेटी की शादी की थी। इसके बाद वह बेटी के घर आता रहता था। वहीं आसपास के क्षेत्रों में कबाड़ बीनता रहता था। जिसे बेचकर किसी तरह अपनी जीविका चलाता था। बिजली घर के पास बनी झोपड़ी में आकर ठहर जाता था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिस चारपाई पर उसका शव पाया गया, वह चारपाई भी आधी जल चुकी थी, शायद उसने ठंड से बचने के लिए पास ही आग जलाई थी, कुछ पकौड़ी भी थी, जिन्हें खाकर वह सोया था। उसके पास एक ही चादर थी, जिसे आधा ओढ़ता था, आधा बिछाता था। इन दिनों कड़ाके की ठंड में एक चादर से काम नहीं चल सकता है, इसलिए ठंड से उसकी मौत होना माना जा रहा है।
थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वृद्ध के पास पर्याप्त कपड़े नहीं थे। कोई रजाई, लिहाफ या गर्म कपड़े भी नहीं थे। लेकिन वह नशा करता था, इससे लगता है कि उसकी मौत अधिक ठंड के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें