फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा कर किसान क्रांति यात्रा में पहुंचने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/धनारी। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव किसानों से किए जा रहे जनसंपर्क अभियान में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों गांवों में हुई नुक्कड़ सभाओं में किसानों से किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। साथ ही दर्जनों किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की एक टीम शनिवार को क्षेत्र के गांव मानकपुर, कनुआनगला, सुनवर सराय, श्यामपुर, जयरामनगर आदि गांवों में पहुंची और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर किसानों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने अपने नेतृत्व में दर्जनों किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उनसे सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश यादव ने किसान क्रांति यात्रा में पहुंचने वाले किसानों से समय पर तैयारी करने को कहा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अमर सिंह, जिला संगठन महामंत्री संजीव यादव, मुकेश यादव, जीतपाल सिंह, नरेश शर्मा, नेकराम, उदयवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें