बबराला/गवां। गांव की एक गली में घूम रहा एक मासूम नीचे लटकते बिजली के तारों की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में हीरालाल का 14 वर्षीय बेटा मुन्नालाल शनिवार की दोपहर को गांव में घूम रहा था कि गांव की एक गली में लटक रहे विद्युत लाइन के तार की चपेट में आ गया। तारों में करंट प्रवाहित होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।