संभल। संक्रमित मरीजों का सिलसिला तो नहीं थमा है लेकिन स्वस्थ्य होने की दर में बढ़ोत्तरी हो गई है। सोमवार को नए 207 मरीज मिले हैं। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। नए मरीजों में पुलिस कर्मी काफी शामिल हैं।
सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1903 हो गई है। 115 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। सोमवार को स्वस्थ्य होकर लौटने वाले मरीजों की संख्या 265 रही। कुल मरीज जिले में 7185 हैं। इसमें 5214 स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। इस समय सक्रिय मरीजों में सबसे ज्यादा होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीमें व केयर टेकर कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण इस समय तेजी से फैल रहा है लेकिन राहत की बात यह है कि संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर भी काफी बढ़ी है।
लगातार बढ़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। मौतों का सिलसिला थम गया है। यदि लोग कोरोना की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करेंगे तो संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकता है। लोगों को जागरूक बनने की जरूरत है।