फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को लड्डू न बांटने का मलाल और समर्थक जुनून में लॉकडाउन को भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बबराला। लॉकडाउन के चलते प्रशासन व पुलिस ने सख्ती की तो मतगणना के समय प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ मतगणना स्थल के बाहर खड़ी नहीं हो सकी। मतगणना केंद्र के बाहर कोई खड़ा न हो इसके सख्त निर्देश थे। लेकिन समर्थकों ने सब धराशायी कर दिया। लॉकडाउन की वजह से ऐसा लग रहा था कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऐसा पहली बार देखने को मिला। जब प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ मतगणना केंद्र के बाहर नहीं जुट सकी।
विज्ञापन

प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र नहीं आ सके। लेकिन लॉकडाउन को धता बताते हुए समर्थक मतगणना के समय अपने प्रत्याशी की जीत को बाहर खड़े होकर पल पल अलाउंसमेंट पर कान लगाए रहे। बाहर खबर आने पर गांव में फोन से सूचना देते रहे। अपने प्रत्याशी की जीत होने पर उसको हार पहनाया। लेकिन जीत की खुशी में लड्डू नहीं बांटे जा सके। इसका समर्थकों को मलाल है। सभी उम्मीदवारों को विजयी जुलूस भी न निकालने की हिदायत दी गयी थी। जिसको सख्ती से पालन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें