फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोजगार मेले में 400 में से 206 प्रतिभागियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया। रोजगार मेले में लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 206 प्रतिभागियों का प्रारंभिक स्तर पर चयन किया गया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई कंपनियों के प्रतिनिधि भी रहे। मेला प्रभारी गौरव कोठिया ने प्रतिभागियों को रोजगार पंजीकरण व मेले से जुड़ीं जानकारियां दीं। वहीं, आईटीआई के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को विभिन्न डिप्लोमा व शॉर्ट टर्म कोर्सों के साथ-साथ इंडस्ट्रियल सेक्टरों के बाबत जानकारी दी। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने युवाओं को उनके करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु बताए।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि यह रोजगार मेला शासन की ओर से शिक्षा से रोजगार की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ कौशल व आत्मविश्वास निखारने का अवसर भी मिलेगा।
मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी आमिर जुबैर समेत मेला प्रभारी गौरव कोठिया व राजकीय आईटीआई चंदौसी के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि दि एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट, बहजोई के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लव कुमार सर्राफ, सचिव अजय कुमार आयरन तथा सदस्य यश कठेरिया रहे। गौरव वार्ष्णेय, डॉ. गीता, भगवान सिंह चौहान, संजय कुमार, पूजा शर्मा व प्रीति शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें