फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार अनवर अली (46) निवासी मोहल्ला कोटला सरायतरीन की मौत हो गई जबकि उनका बेटा शानू घायल हो गया। हादसा तब हुआ जबकि पिता-पुत्र गांव असमोली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर जा रहे थे। मोहल्ला कोटला सरायतरीन निवासी सुहेल ने बताया कि पिता अनवर अली मकान निर्माण का ठेका लेते थे। बृहस्पतिवार को पिता भाई शानू के साथ बृहस्पतिवार को दादी के घर गांव घंसूरपुर जा रहे थे। वहां परिवार के सदस्य को चोट लगी थी, उसे देखना था। शाम को करीब पांच बजे गांव खग्गूपुरा में ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। सूचना मिली तो परिवार के लोग मौके पर गए। हादसे में पिता अनवर अली की मौत हो गई जबकि भाई शानू घायल हो गया। शानू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अनवर अली की मौत पर पत्नी भूरी और परिजन बिलखते रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अनवर अली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें