फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या मामले में दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ दस दिन बाद भी खाली हैं। पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है। जबकि पुलिस जांच पड़ताल का हवाला दे रही है। मालूम हो 18 अप्रैल की रात को असमोली थाना परिसर से कुछ दूरी पर महिला की हत्या कर दी गई थी। तलाश करते हुए पहुंचे परिजनों को महिला वस्त्र विहीन अवस्था में मिली थी। जिसमें ग्रामीणों ने हत्या से पूर्व दुष्कर्म का अंदेशा जताया गया था।
विज्ञापन

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। अब रिपोर्ट आ गई है जिसमें हत्या की पुष्टि हो गई लेकिन जांच पड़ताल का पुलिस हवाला दे रही है। जबकि पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है।
पुलिस चुनावी प्रक्रिया में व्यस्ता बता रही है। मृतका के बेटे का कहना है कि पुलिस से कई बार मिल चुके लेकिन हर बार कोई न कोई नई बात बता कर भेज दिया जाता है। न्याय कब मिलेगा और कातिल कब पकड़ा जाएगा कुछ पता नहीं। फिलहाल पीड़ित परिवार को कातिल के पकड़े जाने का इंतेजार है। पुलिस कब कामयाब होगी यह कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें