फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे जंक्शन हुआ वाईफाई से लैस, नेट का लुत्फ उठा सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे के चंदौसी जंक्शन को बुधवार को वाईफाई से लैस कर दिया गया। अब कोई भी यात्री स्टेशन पर इंटरनेट की निशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकेगा। यह व्यवस्था भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

काफी दिनों से चंदौसी रेलवे स्टेशन को वाईफाई से लैस करने की मांग की जा रही थी। क्योंकि रात और दिन में रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हैं और आते-जाते रहते हैं। किसी के इंटरनेट का पैक खत्म हो गया तो किसी के पास इंटरनेट डाटा नहीं है।
किसी के पास इंटरनेट ही नहीं है, ऐसे यात्रियों का इंतजार काफी लंबा हो जाता था। स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बुधवार को वाईफाई संयंत्र स्थापित कर दिया गया है। अब रेलवे स्टेशन परिसर में वाईफाई की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे ने भी ट्रेनों की जानकारी के लिए कई एप लांच किए हुए हैं, जिनसे यात्री अपने मोबाइल फोन से ट्रेन की वास्तविक लोकेशन की जानकारी कर सकते हैं। जिससे उन्हें ट्रेन की सही जानकारी हो सकेगी।
इसके अलावा अन्य इंटरनेट सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। ताकि उन्हें प्लेटफार्म पर इंतजार करना ऊबाई नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में जब मोबाइल फोन पर वाईफाई को सर्च किया जाएगा तो रेल वायर सर्च हो जाएगा।
उसके बाद संबंधित यात्री का मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। जिसके डालने के बाद मोबाइल फोन में ओटीपी नंबर आएगा, जिसे डालने के बाद फोन में रेल इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें