फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 200 तालाबों के लिए शुरू होगी खुदाई

Sun, 06 May 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जल संचयन और जल संवर्धन के लिए संभल जिले में नई पहल हुई है। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि एक ही दिन में 200 से अधिक तालाबों की खुदाई कराने के लिए अभियान चलेगा। अभियान की तैयारी के लिए 6 मई को बैठक होगी।  
विज्ञापन

 
भू-जल का स्तर बढ़ाने और बारिश के पानी की बर्बादी रोकने के लिए संभल में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने एक नई पहल की है। जनपद में मनरेगा के धन से एक ही दिन में 200 से अधिक तालाब खुदवाए जाएंगे। छह मई को होने वाली बैठक से पहले सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खंडों के गांवों में तालाबों को खुदाई के लिए स्थान चिह्नित कर लेंगे और उन तालाबों का विवरण मनरेगा की साइट पर दर्ज हो जाएगा।

तालाब खुदाई से जहां मानव दिवस सृजित होंगे वहीं जल संवर्धन का भी काम होगा। नए तालाबों की खुदाई होने पर बारिश का पानी तालाबों में एकत्र होगा। इस पानी को सिंचाईं तथा पशुओं को पिलाने में उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन


पानी अगर तालाब में ज्यादा भर जाता है तो उसे बाहर निकालने का भी प्रावधान रहेगा। तालाब बनाते समय ज्यादा पानी होने पर उसे निकालने का इंतजाम भी  किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि इस अभियान से जल संवर्धन होगा। जिन तालाबों का चिन्हीकरण कर कर लिया गया है। उनके लिए मनरेगा में इस्टीमेट और मस्टरोल तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें