फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार रुपये से अधिक के रिजर्वेशन पर निगरानी

Thu, 10 Nov 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
हंगामा
विज्ञापन
ऐसे में बोर्ड की ओर से बीस हजार से अधिक के रिजर्वेशन कराने वालों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन मंडल मुख्यालय को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

   रेलवे में टिकट रिजर्वेशन से लेकर जनरल के टिकट खरीदने पर छूट है।

लेकिन रिजर्वेशन में एक फार्म पर लंबी दूरी में एसी फर्स्ट में रिजर्वेशन कराने पर किराया हजारों में जाता है। इस स्थिति को देखते हुए ऐसे रिजर्वेशन पर नजर रखने के आदेश किए गए हैं। इसमें बीस हजार से अधिक रिजर्वेशन कराए जाते हैं तो उनका रिकार्ड रखा जाएगा। ये लोग अलग अलग रिजर्वेशन कराकर बाद में रिफंड ले सकते हैं। उनका रिजर्वेशन करते समय पूरा रिकार्ड रखा जाएगा। 

चंदौसी। 500 व 1000 रुपये का नोट बंद होने से लोग खासे परेशान हैं। रेलवे स्टेशन व रोडवेज में टिकट लेने के लिए खासी दिक्कतें सामने आई। छोटे नोट न होने के कारण कर्मचारी भी मजबूर दिखे। पेट्रोल पंपों पर नोट तो लिए गए लेकिन 500 व 1000 के पूरे रुपये का तेल दिया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच सौ व एक हजार के नोट बंद होने की घोषणा के बाद से हर कोई हतप्रभ है। हालांकि प्रधानमंत्री ने पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, अस्पताल में पांच सौ व हजार के नोट लेने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी इन सभी स्थानों पर लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। रोडवेज में टिकट सफर के दौरान मिलने का प्रावधान है। इसलिए यात्रियों की परिचालक से टिकट को लेकर काफी कहासुनी भी हुई। परिचालकों का कहना था कि सभी यात्री हजार व पांच सौ का नोट देकर टिकट मांग रहे है। 

-बरेली जाने के लिए छह टिकट लेने के लिए खिड़की पर पहुंचा तो पांच सौ का नोट लेने से इंकार कर दिया। महिलाएं साथ में हैं। बिना टिकट यात्रा करने में डर लग रहा है। 
-विजय कुमार निवासी अमरपुर काशी मुरादाबाद


-मंगलवार को चंदौसी आया था। बुधवार को ट्रेन से घर जाने के लिए टिकट खरीदने पहुंचा तो पांच सौ का नोट लेने से इंकार कर दिया। मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ेगी।
-सुखदेव सिंह निवासी ग्राम मनसा  (बरेली)


-बरेली ऊना हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से हिमाचल प्रदेश के अंब जाना है। पांच सौ रूपये का नोट होने के कारण टिकट नहीं दिया गया। जबकि टिकट 175 रुपये का आता है। 
-रानू ठाकुर चंदौसी


-जरुरी काम से मुरादाबाद जाना है। पांच सौ का नोट होने के कारण टिकट देने से इंकार कर दिया। काम जरूरी है इसलिए बिना टिकट ही जाना पड़ेगा। 
-सुखवीर सिंह मौलागढ़ संभल

मुरादाबाद। मुरादाबाद स्टेशन टिकट काउंटर पर हजार और 500 रुपये स्वीकार नहीं किए जाने का बोर्ड लगाए जाने की खबर सुबह न्यूज चैनल पर चला दी गई। इसके थोड़ी देर बाद ही अधिकारियों के पास रेलवे बोर्ड से फोन आ गया और बोर्ड लगाने वाले पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।  

इसके बाद तत्काल सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने वहां व्यवस्था संभाली। हालांकि किसी भी काउंटर पर नोट नहीं लिए जाने का बोर्ड लगा हुआ नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन के सामने से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक के सभी सीबीएस पर जाकर बोर्ड लगाए जाने की जांच की। इसके बाद रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई तक जाकर अधिकारियों ने राहत महसूस की। सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि किसी भी यात्री को टिकट देने से मना नहीं किया गया।
विज्ञापन


लेकिन छुट्टा कराने की कोशिश करने वाले लोगों को जरूर रोेका गया है। कुछ यात्री ऐसे भी थे जिन्होंने हजार का नोट दिया, लेकिन टिकट के पैसे काटने के बाद पांच सौ का नोट दिया तो उन्होंने नोट नहीं लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें