फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जनवरी से अब तक 1919 टीबी के मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी संभल। टीबी की बीमारी को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीबी मुक्त अभियान के तहत एक जनवरी से अब तक 4919 मरीज टीबी के पाए गए। इनमें 1919 टीबी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शेष बचे मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों में टीबी की पहचान व फिर उनका उपचार करवाया जा रहा है। साथ ही, गांव - गांव टीबी को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी संतोष गंगवार ने बताया कि अभियान के तहत जनवरी माह से अब तक 4919 लोगों में टीबी की पुष्टि की गई। इनमें से 1919 मरीज टीबी का उपचार पाकर पूरी तरह स्वस्थ हो गए। वर्तमान में जिले में तीन हजार के करीब टीबी मरीज है। इन सभी का उपचार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में चल रहा है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता अभियान के तहत घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों की पहचान कर रही है। लक्षण पाए जाने वाले मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी टीबी मरीजों की निशुल्क जांच होती है। साथ ही, उन्हें एक हजार रुपये की हर माह पोषण सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें