फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर कंकाल के अवशेष मिलने पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में नर कंकाल के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

शनिवार को नखासा थाना क्षेत्र के भूरेे शाह मजार के नजदीक एक तालाब में नर कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला एक हादसे में घायल व्यक्ति की टांग का निकला जो चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर अलग कर दी थी। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ हादसा हो गया था। जिसमें उसकी दोनों टांगे जख्मी हो गई की। सेप्टिक होने पर चिकित्सकों ने महीने भर पहले एक टांग अलग कर दी थी।
विज्ञापन

अब कुछ दिनों पहले दूसरी टांग भी अलग करनी पड़ी। हादसे में घायल व्यक्ति के परिजनों ने चिकित्सों के द्वारा अलग की गई टांग को तालाब में दबा दिया था। शनिवार को कुत्तों ने टांग मिट्टी से बाहर निकाल ली। टांग का कंकाल देख सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें