फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। एक दिन पूर्व घर से बिना बताए गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव मीरमपुर के सियाराम (25 वर्ष) पुत्र हरिप्रकाश शुक्रवार को अपने घर से बिना बताए बाहर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने शनिवार को उसकी खोजबीन शुरू की। जगह-जगह तलाशने के बाद कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को सूचना मिली कि राजघाट और बबराला के बीच अलीगढ़ बरेली रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। जो कि ट्रेन से कटा हुआ था।
युवक की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना न तो पुलिस को दी और न ही कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

उधर बबराला के चौकी प्रभारी आशीष पूनिया ने बताया कि उन्हें बबराला के रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से एक युवक के शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें