संभल। नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित निजी धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल रहे। उन्होंने सवर्णों को मिले दस प्रतिशत आरक्षण को पार्टी का सराहनीय निर्णय बताया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग के लिए काम किया है। पार्टी सबका साथ सबके विकास में विश्वास रखती है। इसी क्रम में सवर्णों के लिए आरक्षण लागू किया है। इससे गरीब तबके के गरीब सवर्णों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार ने गरीबों के लिए उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं।
इससे समाज को काफी लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से 5 फरवरी तक कमल शक्ति अभियान महिला समूह संपर्क कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित होगा। इसके बाद 12 फरवरी से 2 मार्च तक कमल शक्ति अभियान चलाकर अपने-अपने क्षेत्र में महिला लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा।