फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने हिम्मत नहीं जुटाई को सभासदों ने गिरा दी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एक तरफ तो पुलिस प्रशासन भू-माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर लगातार कार्रवाई के निर्देश दे रहा है, वहीं पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। चंदौसी नगर पालिका परिषद की भूमि पर कई दिनों से अनाधिकृत कब्जा कर चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना भी दी गई लेकिन जब किसी ने कार्रवाई नहीं की तो पालिकाध्यक्ष, सभासदों ने पालिका कर्मियों के साथ मौके पर जाकर खुद की बनाई गई चहार दीवारी को ढहा दिया।
विज्ञापन

मुंसिफ रोड पर काफी समय से नगर पालिका परिषद की विवादित भूमि पड़ी है। इस जमीन को लेकर न्यायालय में वाद भी विचाराधीन है। किसी ने इस भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर चहारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया था। इसकी भनक जब पालिका को लगी तो उसने इस बारे में पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया। लेकिन किसी ने कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटाई। भूमि की चहारदीवारी की दीवारें बन गई। जब इस बात की जानकारी नगरपालिका सभासदों को हुई तो वह नगर पालिका अध्यक्ष इंदू रानी से मिले और मौके पर जांच पड़ताल करने को कहा। नगरपालिका अध्यक्ष सभासदों व नगर पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुुंची और वहां काम कर रहे लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। इसी दौरान सभासदों ने खुद मोर्चा संभालते हुए चहारदीवारी को ढहा दिया। सभासदों में विमल चौधरी, मोहम्मद नईम, मनोज माली के अलावा कार्यवाहक ईओ राजीव राजपूत सहित कई कर्मचारी व अन्य लोग शामिल रहे।
--------------------------
संबंधित जमीन के अभिलेख तहसील से निकलवाए हैं। जब जमीन पर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है तो यथास्थिति रहनी चाहिए। पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया था। लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आज जांच पड़ताल करने के दौरान इसे ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंदू रानी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें