संभल। प्रेम संबंधों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें महिला के पति को पत्नी के प्रेम संबंध को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। मामला हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यह मामला उस समय पुलिस के पास पहुंचा जब शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई।
परिवार के लोगों ने प्रेमी और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो थाने में प्रभारी निरीक्षक के सामने महिला ने अपने प्रेम संबंधों को खुलकर स्वीकारा। पति की जानकारी में ही उसने गांव के युवक से संबंध बनाए हैं।
पति को एतराज नहीं है लेकिन गांव के कुछ आपत्ति जता रहे हैं। पति के सामने ही महिला ने प्रेम संबंध स्वीकारे और पति ने भी उस पर कोई आपत्ति नहीं की। इसके बाद महिला अपने पति के साथ अपनी ससुराल चली गई। महिला के जिस युवक से संबंध हैं वह भी ससुराल वाले गांव में ही रहता है।