बबराला। रजपुरा थाना क्षेत्र के गंगा किनारे वाले इलाके में टी प्वाइंट पर नई पुलिस चौकी शुभारंभ हो गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा चौकी का फीटा काटकर उद्घाटन गया। जहां एसपी ने प्रदीप कुमार चौकी प्रभारी तैनात कर दो सिपाहियों को भी तैनाती दी है। इस मौके पर मौजूद दर्जनों गांवों के ग्राम प्रधान व सामाजिक लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि इस गंगा की कटरी में यह इलाका बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कस्बा से सटा है जहां गंगा के पुल पार लोगों को आना जाना रहता है। जबकि यह मार्ग अंतर्जनपदीय मार्गों को जोड़ता है सुनसान वाले इलाके में पहले कई जघन्य वारदात हुईं हैं जिसकी वजह से यहां एक चौकी की स्थापना की गई है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौबीस घंटे सजग है। लोग 100 पर फोन कर किसी भी सहायता ले सकते है। जबकि महिला सुरक्षा के लिए 1090 पर कॉल करे। नई पुलिस चौकी से इस मार्ग में होने वाले भय ये मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, सीओ अकील अहमद, प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।