फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी से वार्ता विफल, धरने पर अडिग हैं भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/बबराला। अपनी प्रमुख मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ताओं से चकबंदी अधिकारी की वार्ता विफल हो गई है। अब वे धरने पर अडिग हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के राष्ट्रीय प्रमुख्र सचिव ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन में पांचवें दिन गुन्नैर एसडीएम दीपेंद्र यादव, चकबंदी अधिकारी को साथ लेकर धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। भाकियू नेता ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याएं हल नहीं हो जाती। तब तक धरना जारी रहेगा। सीओ चकबंदी ने स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर समस्या हल करने की बात कही तो भाकियू नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने डीडीसी को मौके पर बुला कर वार्ता करने की मांग की। किसानों ने कहा कि सिर्फ प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त नहीं होगा।

मुआवजे का मुद्दा भी उठा
धनारी/बबराला। धनारी के धरने में मुरादाबाद-आगरा मार्ग पर पाठकपुर नाधा मार्ग के निकट अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठा। नरौरा से बदायूं जाने वाली नहर द्वारा गुन्नौर के किसानों की सिंचाई की व्यवस्था की मांग भी की गई। धनारी पुलिस पर असरदारों से मिलकर गरीबों के उत्पीड़न और जमीनों पर अवैध कब्जे करने का आरोप भी लगाया गया। इस मौके पर मोर ध्वज यादव, पद्म सिंह, अशोक कुमार, किशनपाल, ओमकार समेत दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें