फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा कांड के चौथे आरोपी को अदालत ने जेल भेजा, पांचवें आरोपी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला। रजपुरा-कांड में पुलिस के द्वारा अब तक चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें तीन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है जबकि गुरुवार को अदालत ने चौथे हत्यारोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। अब पुलिस पांचवें आरोपी की तलाश के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 जुलाई को रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की जिंदा जलाकर हत्या की गई थी। घटना की रिपोर्ट महिला के पति ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। इसमें आराम सिंह, गुल्लू उर्फ जयवीर,चरन सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। यह तीनों जेल जा चुके है। चौथे आरोपी भौना उर्फ कुवंरपाल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस ने गुरुवार को चंदौसी में अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। अब पांचवें आरोपी महावीर की तलाश की जा रही है। पुलिस की अब तक की छानबीन में महावीर की मुख्य भूमिका मानी जा रही है। महावीर की तलाश में कई पुलिस टीमें लगी हुईं है। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पांचवें अभियुक्त की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें