संभल। असमोली थाना क्षेत्र के मढन चौकी गांव के युवक का मोबाइल लुट लिया मढन गांव के बृजेश पुत्र नरेश सिंह ने बताया की में अपने खेत पर धान की रुपाई करके अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर वापस आ रहा था रास्ते में पीछे की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के सवार थे पीछे बैठे सवारने मेरे एक थप्पड़ मारा और मेरी मोटरसाइकिल गिर गई उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके मुझे पकड़ लिया और मेरी जेब में रखा ओप्पो का मोबाइल छीन कर ले गए मैंने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके उनका पीछा किया तो चकमा देकर फरार हो गए इस घटना की तहरीर मैंने मढ़न चौकी में दे दी है।