फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुविवि ने बदली प्रवेश प्रक्रिया, अब सात कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे विद्यार्थी-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली सहित यूपी ऑल
विज्ञापन



रुविवि ने बदली प्रवेश प्रक्रिया
अब सात कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे विद्यार्थी
क्रासर
पंद्रह जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में रूविवि, सौ रुपये होगा आवेदन फार्म का शुल्क
आवेदन प्रक्रिया के दस दिन बाद जारी होगी मेरिट, दस्तावेजों का सत्यापन भी ऑनलाइन

सचिन चौधरी
संभल।
रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेज इस बार अपने स्तर से छात्र-छात्राओं के प्रवेश नहीं लेंगे। विश्वविद्यालय अपने स्तर से छात्र-छात्राओं के आवेदन लेगा और मेरिट के आधार पर कालेज आवंटित करेगा। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। पंद्रह जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही शासन के निर्देशानुसार रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी तेज कर दी है। पंद्रह जून से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का शुल्क सौ रुपये निर्धारित किया गया है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन ही आवेदन शुल्क जमा करेंगे। खास बात तो यह है कि छात्र-छात्राएं अब पांच नहीं सात कॉलेजों को विकल्प में चुन सकेंगे। इन्हीं कॉलेजों में से किसी एक में मेरिट के आधार पर उसका आवंटन होगा। मेरिट आवेदन प्रक्रिया के दस दिन बाद जारी हो जाएगी। मेरिट की जानकारी छात्र-छात्राओं को विवि की वेबसाइट, मोबाइल पर मैसेज या उपलब्ध कराए गए ई-मेल से दी जाएगी। मेरिट में वेटेज के लिए अगर कोई दस्तावेज लगाए जाएं तो इसमें सावधानी बरतें, क्योंकि रूहेलखंड विश्वविद्यालय ऑनलाइन ही इन दस्तावेजों का सत्यापन कराएगा। सत्यापन में अगर यह फर्जी पाए गए तो स्वत: ही आवेदन निरस्त हो जाएगा। इस प्रक्रिया से फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
विवि ने कॉलेज स्तर से प्रवेश खत्म कर दिए हैं। विवि ही अब ऑनलाइन आवेदन लेगा। छात्र-छात्राओं को पास के ही सात डिग्री कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे। विवि ऑनलाइन आवेदन के साथ लगाए गए जरूरी दस्तावेजों की ऑनलाइन ही जांच करेगा। जांच पड़ताल के बाद मेरिट के आधार पर विकल्प के तौर पर चुने गए किसी एक कॉलेज का आवंटन करेगा।
डा.सुरजीत कौशिक, प्राचार्य शाहीन स्मारक महाविद्यालय, मनोटा (असमोली)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें