फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पोस्टर चस्पा होने के 19 दिन बाद पुलिस को तीन उपद्रवियों की मिली सूचना, तस्दीक के बाद होगी गिरफ्तारी

Thu, 06 Mar 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल।
24 नवंबर 2024 को हुए बवाल मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा चस्पा किए गए 74 उपद्रवियों के पोस्टर में से तीन उपद्रवियों की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस आरोपियों के नाम और पते की तस्दीक करने में लगी है। इसके बाद ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। सूचना दिए जाने वाले लोगों को पुलिस द्वारा इनाम भी दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस की टीमें अपने स्तर से भी छानबीन कर रही हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि आसपास के जिले की पुलिस को भी पोस्टर भेजे गए हैं। उनसे भी सहयोग मांगा गया है।
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में 74 उपद्रवियों के चेहरे सामने आए थे। इन आरोपियों के नाम और पते की जानकारी पुलिस को नहीं मिली तो 14 फरवरी को पोस्टर चस्पा किए गए थे। 19 दिन बाद तीन उपद्रवियों के बारे में पुलिस को सूचना मिली है। एसपी का कहना है कि जो सूचना मिली है उसकी पुष्टि की जाएगी। यदि बवाल में शामिल होने की पुष्टि होती है तो गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन




दाढ़ी वाले शख्स का एक्सपर्ट की टीम सोशल मीडिया से चेहरा खंगाल रही


जामा मस्जिद के नजदीक भीड़ को उकसाने और आगे बढ़ने का इशारा करने वाले शख्स की पहचान तो अभी तक पुलिस नहीं करा सकी है, लेकिन अब पुलिस की एक्सपर्ट टीम सोशल मीडिया पर भी इस चेहरे को तलाश करने में जुटी है। इस दाढ़ी वाले शख्स ने ही भीड़ को उकसाते हुए आगे बढ़ाया था। मौके पर आरोपी की वीडियो बन गई थी। जिसमें चेहरा भी स्पष्ट है, लेकिन पुलिस इस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। माना जा रहा है कि यह आरोपी किसी दूसरे जिले का था। जो बवाल में शामिल होकर भाग निकला।
विज्ञापन


कोट


सूचना तो लगातार मिल रही हैं। तीन उपद्रवियों की पहचान की सूचना भी मिली है, लेकिन पुलिस अपनी जांच पड़ताल पूरी करने के बाद यह स्पष्ट करेगी कि यही आरोपी बवाल में शामिल थे। उसके बाद गिरफ्तार किए जाएंगे।- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें