फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में खत्म होगा संभल शहर का बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर की विद्युत व्यवस्था सात दिनों के भीतर बेहतर होने वाली है। संभल के 33 केवी सब स्टेशन पर लगा 10 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर महाराष्ट्र से ट्रक पर लोड करके संभल की ओर भेजा जा चुका है। उसमें और परीक्षण के बाद चालू करने में अधिकतम सात दिन लग सकते हैं लेकिन यदि यह चालू हो जाता है। तो बिजली आपूर्ति में दो से चार घंटे तक की बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

संभल शहर के दो लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। संभल शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के आदेश हैं, लेकिन बड़ी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर 28 फरवरी को खराब होने के बाद आपूर्ति घटी है। अधिक लाइन लॉस वाले रायसत्ती, हयातनगर और चौधरीसराय सब स्टेशन से जुड़े मोहल्लों को छोड़कर अधिकतर मोहल्लों में 19-20 घंटे का आपूर्ति औेसत है। क्योंकि 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से सभी फीडरों पर एक संग बिजली आपूर्ति नहीं चल पाती है।
विद्युत सब स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रक्रिया पहली मार्च से चल रही थी लेकिन सोमवार को ही यह पता लगा है कि महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी से ट्रांसफार्मर लेकर संभल के लिए लोड कर दिया है। जिसकी एक या दो दिन में संभल तक आने की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद टेस्टिंग में समय लगेगा। इसलिए यह मानकर अधिकारी चल रहे हैं कि सात दिनों में स्थिति बिल्कुल ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें