फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ आफिस के चार स्टाफ सहित 18 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद में विकास भवन के चार स्टाफ सहित 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़कर रहा है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1174 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को आरटीपीसीआर लैब और रैपिड एंटीजन किट की जांच में मुख्य विकास अधिकारी आफिस के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। रैंडमली जांच में लैब की रिपोर्ट में 31 वर्षीय महिला कर्मचारी और 36 वर्षीय पुरूष कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट की जांच में सीडीओ आफिस की 30 वर्षीय महिला कर्मचारी, 50 वर्षीय महिला कर्मचारी, 24 वर्षीय महिला कर्मचारी और एक पुरूष कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनके अलावा संभल के गांव सिरसी निवासी 27 वर्षीय युवक, संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, बहजोई के मोहल्ला काली मंदिर रोड निवासी 36 वर्षीय महिला, बहजोई में संभल रोड निवासी 30 वर्षीय युवक, उनकी 25 पत्नी, बहजोई के रमपुरा निवासी 68 वर्षीय महिला, इसकी गांव का 17 वर्षीय किशारे, 50 वर्षीय महिला, बहजोई के भरतपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी, बहजोई के गांव भवन निवासी 30 वर्षीय युवक, संभल क्षेत्र के हयातनगर निवासी 60 वर्षीय महिला, बहजोई के गांव मैथरा अल्लपुर निवासी 60 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित मिले लोगों को आईसोलेशन करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कोरोना संक्रमित: 18
कुल संक्रमित: 1174
सक्रिय मरीज: 165
ठीक हुए मरीज: 983
आज मौत: 0
कुल मौत: 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें