फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए, संख्या 379 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 12 संक्रमित मरीज गुन्नौर तहसील के कस्बा गवां निवासी हैं। चार संक्रमित मरीज गांव सिंघौली चेतसिंह के हैं। एक व्यक्ति चंदौसी के सीकरीगेट निवासी है। जबकि एक व्यक्ति पवांसा के गांव महोरा निवासी है। कस्बा गवां और सिंघौली चेत सिंह में संक्रमित पाए गए मरीज संक्रमित एएनएम के संपर्क में रहने से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो अन्य लोगों में कोरोना के लक्षण मिले जिसकी जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 379 हो गई है। इन लोगों के संपर्क में रहे लोगों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में कस्बा गवां निवासी 12 मरीज हैं। यह सभी मरीज बुधवार को संक्रमित पाई गई एएनएम के संपर्क में रहने से बीमार हुए हैं। एएनएम के संपर्क में रहने से चार लोग सिंघौला चेत सिंह में संक्रमित पाए गए हैं। चंदौसी के सीकरी गेट निवासी युवक में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जांच में पुष्टि हुई है। पवांसा के गांव महोरा निवासी युवक में भी लक्षण पाए गए थे। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें