बहजोई। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत की बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मंगलवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि देश में हुए आतंकी हमले का सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। जिससे आने वाले समय में पाकिस्तान ऐसी कायराना हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश उर्फ पंकज यादव ने कहा कि सरकार को आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि तथा किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।
अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। संचालन होराम सिंह यादव ने किया। इस बीच दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया। बैठक में हिमांशु भारत, सत्य प्रकाश, राम बहादुर यादव, अनुराग शर्मा, राजकुमार यादव, राम नरेश यादव आदि मौजूद रहे।