बबराला/रजपुरा। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना किसानों की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए गन्ना समिति के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें गन्ना किसानों को फसल का सर्वे कराके नए सदस्य बनाने की मांग की। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ता रजपुरा डीएसएम शुगर मिल की गन्ना समिति के कार्यालय पर पहुंचे और तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत के नेतृत्व में गन्ना समिति के सचिव को किसानों की मांगे पूरी करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा जिसमें किसानों ने कहा कि जिन किसानों की गत वर्ष में मानसून सत्र का गन्ना पड़ा है उसकी इस बार डिस्प्ले सूची में नहीं दर्ज हुई है। इस फसल का सर्वे कराके नए सदस्य बनाया जाए। अगर समय रहते सर्वे कराके नए सदस्य नहीं बनाए गए तो भाकियू आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान संजीव यादव, मुकेश यादव, अमर सिंह राजपूत, सुगढ़पाल, सुदेश यादव, मनवीर सिंह, दुर्गापाल कुशवाहा, संतोष यादव आदि लोग मौजूद रहे।